नई दिल्ली, फरवरी 22 -- 21 फरवरी शनिवार की शाम साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के नाम रही। इस सेरेमनी में पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक साथ नजर आई। साई पल्लवी से लेकर काजल अग्रवाल, अल्लू अर्जुन, सान्या मल्होत्रा की डांस परफॉरमेंस, पृथ्वीराज सुकुमारन, अरविंद स्वामी इवेंट में मौजूद रहे। लेकिन सबसे खास पल तब आया जब इन एक्टर्स को इनकी शानदार परफॉरमेंस के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा 2 के लिए बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। ये शाम पुष्पा 2 के कलाकारों के नाम रही। अमिताभ बच्चन ने भी अवॉर्ड जीता।अल्लू अर्जुन ने जीता बेस्ट एक्टर अवॉर्ड 70वें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड नाइट में पुष्पा 2 का ही कब्जा रहा। अर्जुन अर्जुन बेस्ट एक्टर बने तो इसी फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार ने बेस्ट डायरेक्टर केटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किया। पुष्पा 2 ने ब...