नई दिल्ली, मार्च 26 -- ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कई टेक कंपनियां भी एंट्री कर रही हैं। इसमें चीनी कंपनी शाओमी और अमेरिकन कंपनी एपल का नाम शामिल है। भले ही एपल ने अपनी पहली कार को लॉन्च नहीं किया है, लेकिन कई बार इसकी प्रोटोटाइप और रेंडर्स लीक हो चुके हैं। दूसरी तरफ, सोनी भी इस लिस्ट का हिस्सा बन चुकी हैं। हालांकि, अब इस कंपनी की तरफ से एक निराशाजनक खबर सामने आ रही है। दरअसल, सोनी ग्रुप और होंडा मोटर कंपनी का जॉइंट वेंचर, सोनी होंडा मोबिलिटी (SHM) ने अपने दोनों प्रस्तावित अफीला (Afeela) EV मॉडल्स को रद्द करने का फैसला किया है। इनमें से पहला मॉडल इसी साल के आखिर में बिक्री के लिए आने वाला था। कई सालों के डेवलपमेंट और शोकेस के बाद, अफीला 1 और एक और मॉडल, जिस पर काम चल रहा था, अब लॉन्च नहीं किए जाएंगे। जिन ग्राहकों ने पहले से बुकिंग (प्री-बुकिं...