Sonbhadra News: 92 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित
सोनभद्र, अक्टूबर 15 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक सभागार में गुरुवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से 92 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रशासक मान सिंह गोंड और एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के माल्यार्पण कर स्वागत के साथ हुई। ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन समयबद्धता, निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें। गर्भवती महिलाओं की सहायता करने के साथ ही महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.