Sonbhadra News: 83 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों में नियुक्ति पत्र वितरित
सोनभद्र, अक्टूबर 15 -- Sonbhadra News: दुद्धी। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से गुरुवार को दुद्धी ब्लॉक परिसर स्थित सभागार कक्ष में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। डीपीओ विनीत सिंह, बीडीओ जितेंद्र नाथ तिवारी और सीडीपीओ मनोज सिंह ने दस्तावेजों के सत्यापन के बाद चयनित महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र में कुल 90 महिलाओं का चयन हुआ था, जिनमें से 83 को गुरुवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। शेष चयनित महिलाओं को 23 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.