Sonbhadra News: 71 कलशों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा
सोनभद्र, अक्टूबर 30 -- Sonbhadra News: बीजपुर। म्योरपुर के डोडहर गांव में शुक्रवार को 71 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकालकर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा आरडी दुबे के निवास स्थान से शुरू होकर इंटेक वेल तक पहुंची। यहां जल भरने से पूर्व पंडितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर विधिवत स्थापना की। कलश यात्रा की अगुवाई सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित नंदकिशोर पांडेय और मुख्य यजमान रुद्रदेव दुबे ने सपत्नीक की। आयोजकों ने बताया कि 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- Raebareli News: कलश यात्रा के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.