Sonbhadra News: 650 किमी पदयात्रा कर बभनी पहुंचे ओडिशा के रामभक्त
सोनभद्र, नवम्बर 1 -- Sonbhadra News: बभनी। ओडिशा के कालाहांडी जिले से भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या धाम की पैदल यात्रा पर निकले सात तीर्थयात्रियों का दल शनिवार की रात बभनी पहुंचा। यहां श्रीहरि शंकर मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार की सुबह असनहर स्थित श्रीहरि शंकर मंदिर से अपनी आगे की यात्रा शुरू की। तीर्थयात्रियों का यह दल कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ थाना क्षेत्र के बड़गुमर गांव से 17 सितंबर को अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ था। यात्रा के दौरान दल भवानीपटना, जूनागढ़, बलांगीर, पदमपुर, कोरबा, सरगुजा और बलरामपुर होते हुए बभनी पहुंचा। खराब मौसम के कारण यात्रियों को कुछ स्थानों पर एक-दो दिन रुकना भी पड़ा। दल के प्रमुख नाथ गोपाल ने बताया कि यात्रा में प्रतिदिन 25 से 30 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की जा रही है। बभनी पहुंचने तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.