सोनभद्र, जुलाई 9 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय परिसर में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने 62 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए। सरकार की डिजिटल पहल के तहत दिए गए इन स्मार्टफोन का उपयोग आंगनबाड़ी केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग, बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी विवरण दर्ज करने तथा विभिन्न योजनाओं की समयबद्ध रिपोर्टिंग के लिए किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख श्री गोंड़ ने कहा कि स्मार्टफोन मिलने से आंगनबाड़ी सेवाएं अधिक प्रभावी और पारदर्शी होंगी। बच्चों के टीकाकरण, वजन, पोषाहार वितरण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की निगरानी सहित सभी जानकारियां अब सीधे पोर्टल पर अपलोड की जा सकेंगी। इससे कार्यों में तेजी आएगी और योजनाओं की बेहतर निगरानी संभव होगी। इस मौके पर बाल विकास परियोजना ...