Sonbhadra News: 60 किसानों में उन्नतशील बीज का किया गया वितरण
सोनभद्र, नवम्बर 14 -- Sonbhadra News: बभनी/म्योरपुर,हिन्दुस्तान संवाद। आदित्य बिरला रूरल टेक्नोलॉजी पार्क म्योरपुर में विकास खंड बभनी के विभिन्न गांवों से शनिवार को पहुंचे 60 किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि पारंपरिक खेती के साथ नई तकनीकों को अपनाकर खेती को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित किया जा सकता है और अपनी आमदनी बढ़ाई जा सकती है। हिंडाल्को के माध्यम से संचालित आदित्य बिरला रूरल टेक्नोलॉजी पार्क म्योरपुर का किसानों को शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इसमें करकछी, कोंगा, बहेराडोल, असनहर, घघरी, बभनी और नवाटोला सहित विभिन्न गांवों के 60 किसान शामिल हुए। भ्रमण के दौरान कृषि वैज्ञानिक उमेश कुमार ने किसानों को उन्नत खेती की विधियों, आधुनिक कृषि तकनीक और बेहतर उत्पादन के उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर किसान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.