Sonbhadra News: 51 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को विधायक ने सौंपे नियुक्ति पत्र
सोनभद्र, अगस्त 27 -- Sonbhadra News: रामगढ़। विकास खंड चतरा के सभागार में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे ने नव नियुक्त 51 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पत्र पाकर सहायिकाओं में उत्साह का माहौल रहा। विधायक ने नव नियुक्त सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विधायक को रक्षा सूत्र बांधकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बिंद, बिनय श्रीवास्तव, श्यामू मिश्रा, मनोज कुमार दूबे, अरुण कुमार चौधरी, दिवाकर चौधरी समेत अन्य कर्मचारी व लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Badaun News: 49 आंगनबाड़ी एवं सहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.