Sonbhadra News: 50 घरों के करीब 250 ग्रामीण अब भी बिजली से वंचित
सोनभद्र, अगस्त 30 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिंडारी के दो टोलों के करीब 50 घरों में बिजली नहीं पहुंची है। करीब 250 से अधिक ग्रामीण बिजली से वंचित है। सत पेड़वा टोला में करीब 30 घरों के डेढ़ सौ लोग और बैगानी बस्ती के करीब 20 घरों के 96 लोग अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों बस्तियों में वर्षों से लोग निवास कर रहे हैं, इसके बावजूद अब तक बिजली के पोल तक नहीं लगाए गए हैं।ग्रामीणों के मुताबिक बैगानी टोला में बेगा, हरिजन और गोंड़ समुदाय के परिवार रहते हैं। लंबे समय से बिजली पहुंचने की उम्मीद लगाए ग्रामीणों को अब तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। बिजली नहीं होने से जहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है वहीं गर्मी और बरसात के दिनों में ग्रामीणों को काफी परेशानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.