सोनभद्र, अक्टूबर 13 -- Sonbhadra News: डाला। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड सीमेंट वर्क्स के सीएसआर से स्वास्थ्य सुविधा पहल के तहत डाला व आसपास क्षेत्रों की चिह्नित 50 गर्भवती महिलाओं में मंगलवार को स्किल ट्रेनिंग सेंटर पर सुपोषण किट वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कर विंध्या लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा प्रिया हिवरेकर एवं क्लब की पदाधिकारी प्राची जैन ने किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से उन्हें गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, समय पर टीकाकरण कराने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर आदित्य वेलनेस सेंटर के सीएमओ डा. मनोज पाठक, सीएसआर अधिकारी रोहित श्रीवास्तव, सीएसआर प्रमुख निशा तिर्की, पवन, लीलावती, शीला, सरस्वती, संजू, सुमन, सुशीला, बेबी, अनुराधा, प्रमिला, कुसुम...