सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व, कर-करेत्तर एवं सीएम डैशबोर्ड की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभागवार राजस्व वसूली, निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि, लंबित राजस्व वादों तथा विभिन्न विभागीय प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि राजस्व वसूली शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष विभागवार प्रगति की नियमित समीक्षा करें तथा प्रभावी कार्ययोजना बनाकर वसूली में तेजी लाएं। राजस्व वसूली में अनावश्यक शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। राजस्व वादों, विशेषकर धारा-116 सहित विभिन्न लंबित...