Sonbhadra News: 43.82 लाख की लागत से बने सड़क और नाली का लोकार्पण
सोनभद्र, नवम्बर 28 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। नगर पालिका परिषद सोनभद्र की ओर से राज्य वित्त आयोग मद से करीब 43.82 लाख रुपये की लागत से कराए गए तीन विकास कार्यों का शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष ने लोकार्पण किया। इन कार्यों से स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा मिलने के साथ जलनिकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका के वार्ड 19 ब्रह्मनगर में रामनरेश चौहान के घर से विष्णु बरनवाल के घर तक सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। वार्ड एक दलित बस्ती महाल में लखन के घर से कमला के घर तक आरसीसी नाली और सीसी रोड का निर्माण हुआ है। वहीं, वार्ड नौ में नहर से नगर पालिका के शौचालय तक सीसी रोड बनाई गई है। लोकार्पण के दौरान अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। विभिन्न वार्डों में कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.