सोनभद्र, सितम्बर 11 -- Sonbhadra News: बीजपुर,हिंदुस्तान संवाद। उपकेंद्र सिरसोती से जुड़े बीजपुर, सिरसोती, डोडहर समेत कई गांवों में बुधवार रात करीब 10 बजे से विद्युत आपूर्ति ठप है। शुक्रवार दोपहर तक करीब 36 घंटे बीतने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लगातार बिजली गुल रहने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित होने के साथ ही पेयजल का संकट गहरा गया है। वहीं रात में अंधेरा रहने से लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है। बताया गया कि नधिरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में भी बिजली व्यवस्था बदहाल है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी, इसका कोई निश्चित समय नहीं है। सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा किया जाता है, लेकिन कई इलाकों में चंद घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जर्जर विद्यु...