सोनभद्र, अक्टूबर 30 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। हाइवे पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से लग रहे जाम के मामले को लेकर पुलिस ने 21 वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान पुलिस ने छह वाहनों को सीज भी किया है। राबर्ट्सगंज के लोढ़ी में स्थित खनन बैरियर से बचने के लिए गलत तरीके से वाहन को हाइवे पर खड़ा करने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही थी। इससे लोगों को खास एंबुलेंस और छोटे वाहनों में सवार लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन जाम की समस्या से लोग परेशान थे। गुरुवार की शाम को पुलिस ने लोढ़ी स्थित खनन बैरियर के पास वाहनों की जांच शुरु की। इस दौरान पुलिस ने टोल प्लाजा के पास खनन बैरियर से बचने के उद्देश्य से ट्रकों को हाईवे पर अनाधिकृत रूप से खड़ा कर यातायात बाधित किए जाने का मामला प्रकाश में आ...