Sonbhadra News: 3000 मीटर दौड़ में मुख्यांचल की सुमन ने मारी बाजी
सोनभद्र, अक्टूबर 8 -- Sonbhadra News: दुद्धी,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर सोनांचल इंटर कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित 35वीं माध्यमिक विद्यालयी जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न दौड़, कूद और प्रक्षेप स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिवांचल के संजय कुमार प्रथम, पूर्वांचल के उमेश द्वितीय और पूर्वांचल के जसवंत शर्मा तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में मुख्यांचल की सुमन ने प्रथम स्थान हासिल किया। अमीषा द्वितीय और सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी की खुशी तृतीय रहीं। सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मुख्यांचल की ज्योति प्रथम, पूर्वांचल की माही द्वितीय और मुख्यांचल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.