सोनभद्र, अक्टूबर 27 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। काजू के छिलकों की आड़ में ओडिसा से गांजे की तस्करी कर रहे एक तस्कर को पुलिस ने सोमवार की शाम गिरफ्तार कर चालान कर दिया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित चुर्क मोड़ यात्री शेड के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कैंटर से 60 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 30.25 लाख रुपये बताई है। तस्करी में प्रयुक्त कैंटर, एक मोबाइल फोन और 100 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। मेरठ की विशेष मादक पदार्थ निरोधक टीम(एएनटीएफ), जिले की एसओजी और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम सोमवार की शाम को शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कैंटर को रोककर तलाशी ली। वाहन में काजू के छिलकों से भरे बोरों के बीच छिपाकर रखे गए तीन प्लास्टिक के बोरों से ग...