Sonbhadra News: 28वीं मंडलीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता कल
सोनभद्र, अक्टूबर 25 -- Sonbhadra News: केकराही। विंध्याचल मंडल की 28वीं मंडलीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 अक्टूबर तक जनपद सोनभद्र के राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज के खेल मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।कार्यक्रम के सह आयोजक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और व्यायाम शिक्षकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार की शाम जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय क्रीड़ा समिति के पदाधिकारियों एवं सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.