Sonbhadra News: 27.10 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
सोनभद्र, अगस्त 10 -- Sonbhadra News: ओबरा। स्थानीय पुलिस ने रविवार की देर शाम 27.10ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोईन की अनुमानित कीमत लगभग 2.75 लाख बताया जा रहा है। ओबरा पुलिस के अनुसार रविवार की शाम रविदास नगर वार्ड एक बिल्ली में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थ्ज्ञी। इसी दौरान एक युवक रितेश जायसवाल पुत्र सुरेश जायसवाल निवासी रविदास नगर वार्ड एक बिल्ली ओबरा को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 27.10 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2.75 लाख बताया जा रहा है। वहीं आरोपी युवक के पास से इलेक्ट्रॉनिक तराजू, पत्ती लगी काले रंग की चिमटी, दो मोबाइल फोन सहित 1300 रुपये नकद भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालापन कर दिया गया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.