सोनभद्र, नवम्बर 5 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार शाम सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 20 दोपहिया और चार चारपहिया समेत कुल 24 वाहनों का चालान किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और वाहन के आवश्यक कागजात साथ रखने की हिदायत दी। इस मौके पर एसआई अनंत राय, एसआई श्यामदेव यादव, कांस्टेबल रामजीत बिंद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...