Sonbhadra News: 24 ने लिया नया कनेक्शन, 1.30 लाख राजस्व जमा
सोनभद्र, नवम्बर 4 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बुधवार को म्योरपुर ब्लॉक के बलियारी गांव में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत मेगा विद्युत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 24 लोगों को नए विद्युत कनेक्शन दिए गए, जबकि उपभोक्ताओं ने बिजली बिल के रूप में कुल 1 लाख 30 हजार रुपये जमा कराए। सहायक अभियंता शिवम गुप्ता ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जनजातीय बहुल क्षेत्रों में विद्युत सुविधाओं का विस्तार करना, बिजली से वंचित पात्र परिवारों को नए कनेक्शन उपलब्ध कराना तथा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। शिविर में उपभोक्ताओं की नए कनेक्शन, बिजली बिल में गड़बड़ी, खराब मीटर, गलत रीडिंग, जर्जर विद्युत तार, पोल और लो-वोल्टेज सहित विभिन्न समस्याएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.