Sonbhadra News: 24 घंटे चिकित्सा सुविधा को लेकर भूख हड़ताल 24 से
सोनभद्र, अगस्त 20 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। सोनभद्र विकास मंच की राबर्टसगंज नगर स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में 24 घंटे शहर के पुराने चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधा शुरु किए जाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मंच अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से तीन बार लिखित आश्वासन दिए जाने के बावजूद शहर के पुराने चिकित्सालय में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएमओ डॉ. पंकज कुमार राय ने लिखित आश्वासन दिया था कि एनसीएल के माध्यम से सीएसआर मद से पुराने चिकित्सालय के कक्षों का रिनोवेशन कराकर वहां 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन अब तक यह व्यवस्था शुरू नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मांग पूरी कराने के लिए वह 24 अगस्त से पुनः भूख हड़ताल करेंगे और मांग पूरी होने तक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.