Sonbhadra News: 24 घंटे चिकित्सा सुविधा को लेकर आमरण अनशन शुरु
सोनभद्र, अगस्त 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। सोनभद्र विकास मंच ने अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पुराने चिकित्सालय परिसर में भूख आमरण अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने पुराने जिला अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा बहाल किए जाने की मांग की। इस दौरान अनिल कुमार तिवारी ने उन्हें माला पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाया। सोनभद्र विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने पुराने चिकित्सालय में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा बहाल करने, जिले के सभी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेज में रिक्त पदों को भरने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, जर्जर एवं ढीले बिजली के तारों की मरम्मत, पेयजल समस्या का समाधान तथा सूरत, मुंबई और हावड़ा के लिए ट्रेन सेवा शुरू करने सहित विभिन्न मांगें उठाईं। श्री श्रीवास्तव ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.