Sonbhadra News: 24 अक्टूबर को मतदेय स्थलों पर चलेगा विशेष अभियान
सोनभद्र, अक्टूबर 23 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में 24 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान जनपद के समस्त निर्धारित मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज होने से छूटे पात्र नागरिकों, 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं एवं पात्र महिलाओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराना है। नागरिक अपने संबंधित मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची का निरीक्षण कर सकते हैं तथा आवश्यकतानुसार निर्धारित प्रपत्र भरकर जमा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Barabank...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.