Sonbhadra News: 232आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: चोपन। विकास खंड चोपन के सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने 232 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद सहायिकाओं में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों ने चयनित सहायिकाओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खंड विकास अधिकारी चोपन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.