Sonbhadra News: 23.62 करोड़ से जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात
सोनभद्र, जुलाई 16 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज में बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने 23.62 करोड़ रुपये की लागत से 4.46 किमी लंबे नाला निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। नाला का निर्माण हो जाने से लोगों को बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिल जाएगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मौके पर जाकर इमरती कालोनी व उसके आस-पास के स्थलों का कुछ माह पूर्व निरीक्षण किया था, जहां पर नगर वासियों ने इमरती कालोनी हाईवे के सामने पुसौली बढौली चौराहे के मिशन अस्पताल के सामने जल भराव की समस्या से अवगत कराया था। जिसके बाद समस्या का निराकरण करने के लिए डीएम ने जल जीवन मिशन शहरी के अधिकारियों के टीम बनाकर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये थे। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.