Sonbhadra News: 23 विद्यालयों ने जनपदीय स्काउट-गाइड रैली में किया प्रतिभाग
सोनभद्र, नवम्बर 21 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित सोनांचल इंटर कॉलेज के तत्वावधान में शनिवार को तीन दिवसीय 32वीं स्काउट-गाइड जनपदीय रैली का शुभारंभ हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर रैली का उद्घाटन किया। पहले दिन जनपद के 23 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड के माध्यम से छात्र आत्मरक्षा, अनुशासन और देश सेवा का पाठ सीखते हैं, जो जीवन में सदैव उपयोगी होता है। इससे विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने छात्रों से अनुशासन एवं सेवा भाव अपनाने का आह्वान किया। रैली के प्रथम दिन वर्दी प्रतियोगिता आयोजित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.