सोनभद्र, अगस्त 6 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के गजराज नगर चौराहा पर स्थित एक दुकान पर हैवेल्स कंपनी के नकली तार बेचने को लेकर गुरुवार की शाम कंपनी की शिकायत पर ओबरा पुलिस ने छापेमारी किया। इस दौरान 23 बंडल नकली हैवेल्स कंपनी का तार बरामद किया गया है। इस मामले में ओबरा पुलिस कंपनी के फील्ड आफिसर दीप सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। कंपनी के फील्ड आफिसर दीप सिंह ने बताया कि काफी दिनों से कंपनी के नकली तार बेचने की शिकायत मेसर्स महामाया इंटर प्राईजेज गजराज नगर ओबरा की मिल रही थी। यह भी पढ़ें- Noida News: नामी कंपनी के नकली उत्पाद तैयार करने वाली फैक्टरी में छापा कंपनी इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए मुझे भेजा गया है। ओबरा पुलिस को साथ लेकर उक्त दुकान पर छापेमारी कर जांच के...