सोनभद्र, अगस्त 20 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। आदिवासी अधिकार मंच की ओर से 23 अगस्त को आदिवासी महासभा की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक रविवार को दोपहर 12 बजे म्योरपुर मेन रोड स्थित कुंडाडीह-रासपहरी चौराहे के पास मंगला प्रसाद मरकाम के आवास पर होगी। इसकी जानकारी देते हुए आदिवासी अधिकार मंच के संयोजक उमाशंकर सिंह उर्फ बबई ने बताया कि बैठक में एसटी महासभा समिति, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, वरिष्ठ समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी सहित आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे। इस दौरान आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। मंच के अनुसार आदिवासी समाज की समस्याओं को लेकर पूर्व में कई महासभाओं, संगठनों और समितियों की ओर से शासन-प्रशासन को ज्ञापन दिए गए हैं, लेकिन अब तक अपेक्षित सुनवाई ...