Sonbhadra News: 22 करोड़ से सुधरेगी बिजली व्यवस्था, 332 कार्यों को मंजूरी
सोनभद्र, अक्टूबर 9 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बिजली विभाग 22 करोड़ रुपये खर्च करेगा। बिजनेस प्लान के तहत राबर्ट्सगंज और पिपरी डिवीजन में कुल 332 कार्य कराए जाएंगे। इनमें ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, नए ट्रांसफार्मर लगाने, बिजली लाइनों के निर्माण, जर्जर तारों और केबलों को बदलने तथा उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के लिए शासन से अनुमति मिल गई है। विभाग की ओर से जल्द ही काम शुरू कराने की तैयारी है। जिले में कई स्थानों पर बिजली की मांग बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ जाता है। इससे आपूर्ति प्रभावित होने और तकनीकी दिक्कतें आने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए विभाग ने बिजनेस प्लान बनाकर प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसकी मंजूरी मिल गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.