Sonbhadra News: 22 उपभोक्ताओं पर एफआईआर, 32 का कटा कनेक्शन
सोनभद्र, सितम्बर 3 -- Sonbhadra News: कोन, हिन्दुस्तान संवाद। लाइन एवं एटीसी हानियों में कमी लाने के लिए विद्युत विभाग ने सितंबर माह में रामगढ़-कोन विद्युत उपकेंद्र के चयनित फीडर पर मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। इस दौरान विद्युत अनियमितताओं के मामले में 22 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराया गया। जबकि 32 बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया गया। वहीं 30 उपभोक्ताओं से दो लाख पांच हजार रुपये बकाया की वसूली की गई। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड पिपरी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान विभागीय टीम ने बिजली चोरी और बकाया बिलों को लेकर सघन जांच की। जांच के दौरान विद्युत अनियमितताओं के मामले में 22 प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। वहीं सात उपभोक्ताओं का विद्युत भार एलएमवी-1 से एलएमवी-2 श्रेणी में परिवर्तित किया गया। विद्युत खपत की सही निगरानी और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.