सोनभद्र, जुलाई 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस ने मंगलवार को 20 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने 20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में मंगलवार सुबह करीब 9:10 बजे थाना चोपन पुलिस ने बस स्टैंड, चोपन से वांछित अभियुक्त राजबीर सिंह निवासी सादात नगर थाना नैटोर, जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- फरार चल रहा इनामी बदमाश दबोचा पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज मुकदमा संख्य...