Sonbhadra News: 20 जुलाई से चोपन में गूंजेगी श्रीराम कथा
सोनभद्र, जुलाई 18 -- Sonbhadra News: चोपन। स्थानीय ब्लाक के चोपन गांव स्थित मड़र माता मंदिर परिसर में 20 से 27 जुलाई तक विश्व शांति महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का रसपान श्रद्धालुओं को परम पूज्य दिलीप महाराज के मुखारविंद से प्रतिदिन कराया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन शाम पांच बजे से आठ बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। आयोजक धर्माचार्य शिवकुमार पहाड़ी बाबा हैं। कार्यक्रम के संरक्षक राजा मिश्रा, नागेश्वर गौड़, सुनील सिंह, श्यामा चरण गिरी, राजकुमार यादव एवं संतोष साहनी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.