Sonbhadra News: 158 खिलाड़ियों में खेल किट किया गया वितरित
सोनभद्र, अक्टूबर 23 -- Sonbhadra News: रेणुकूट। हिण्डाल्को मनोरंजनालय में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल किट वितरण किया गया। इस दौरान कुल 158 खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान की गई। इसमें टी-शर्ट, लोअर, मोजे एवं जूते शामिल थे। कुल लाभार्थियों में लगभग 80 प्रतिशत खिलाड़ी संविदा कर्मचारियों के परिवारों से थे। यह पहल सभी बच्चों को खेल के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह, एचआर हेड अजय कुमार सिन्हा समेत एचआरबीपी टीम के सदस्य एवं मनोरंजनालय की टीम, यूनियन पदाधिकारी एवं खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.