Sonbhadra News: 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण हो रहे परेशान
सोनभद्र, अगस्त 7 -- Sonbhadra News: बभनी/सागोबाध। हिन्दुस्तान टीम। म्योरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत फरीपान में रामलखन के घर के पास लगा ट्रांसफार्मर लगभग 15 दिनों से खराब पड़ा है। ग्रामीणों ने 1912 पर शिकायत भी की, लेकिन बावजूद इसके अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं दबला जा सका है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर न बदले जाने से ग्रामीणों को अंधेरे में विषैले जंतुओं के भय के साथ रात गुजारने को विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की है।विकास खंड म्योरपुर के फरीपान गांव में पन्द्रह दिनों 16 केवीए का ट्रांसफाम्रर खराब पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि इतने दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है, लेकिन अभी तक बिजली विभाग के माध्यम से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.