Sonbhadra News: 15 दिनों से जियो नेटवर्क बेपटरी, 50 हजार लोग परेशान
सोनभद्र, सितम्बर 3 -- Sonbhadra News: कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड कोन के कचनरवा क्षेत्र में करीब 15 दिनों से जियो नेटवर्क की खराब स्थिति से कचनरवा समेत आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के करीब 50 हजार लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि महंगे 5जी रिचार्ज कराने के बावजूद उन्हें बेहतर नेटवर्क और इंटरनेट सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। नेटवर्क की समस्या को लेकर लोगों में कंपनी के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में मोबाइल में नेटवर्क कमजोर रहने के कारण इंटरनेट की गति बेहद धीमी है। कई बार कॉल करने और रिसीव करने में भी परेशानी होती है। इससे ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल भुगतान, बैंकिंग, ऑनलाइन कामकाज समेत रोजमर्रा की जरूरी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों और अन्य उपभोक्ताओं को सबसे अधिक परेशानी उठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.