सोनभद्र, जुलाई 28 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। खरीफ सीजन में किसानों को खाद की किल्लत से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी मात्रा में उर्वरकों का आवंटन किया है। जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की संस्तुति पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद की सहकारी समितियों एवं इफको बिक्री केंद्रों के लिए 1377 मीट्रिक टन यूरिया और 1168 मीट्रिक टन डीएपी आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की है। यह भी पढ़ें- Jamui News: खरीफ सीजन में खाद की कमी नहीं : कृषि पदाधिकारीउर्वरक की आपूर्ति डीएम ने कहा कि आवंटित खाद की आपूर्ति शीघ्र सभी बिक्री केंद्रों तक पहुंचाई जाएगी, जिससे किसानों को समय पर उर्वरक मिल सके। उन्होंने कहा कि जनपद की 74 सहकारी समितियों एवं इफको बिक्री केंद्रों को 1377 मीट्रिक टन यूरिया तथा 71 सहकारी समितियों एवं इफको बिक्री केंद्रों को 11...