Sonbhadra News: 1365 गांवों होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 687 गांवों में शुरू
सोनभद्र, सितम्बर 3 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बगीश कुमार शुक्ला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। एडीएम बगीश कुमार शुक्ला ने निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम डिजिटल क्रॉप सर्वे को अभियान चलाकर तेजी से पूरा कराया जाए। उन्होंने बताया कि जनपद के 1365 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे कराया जाना है, जिसमें से 687 गांवों में सर्वे कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने बताया कि पूर्व में डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए प्रति हेक्टेयर 5 रुपये की धनराशि निर्धारित थी, जिसे शासन द्वारा बढ़ाकर अब 10 रुपये प्रति हेक्टेयर कर दिया गया है। डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य में पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, कृषि विभाग के कर्मचारी एवं अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.