सोनभद्र, जुलाई 16 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कुल 117 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान 23 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क श्रेणी में पाई गईं। चिकित्सकों द्वारा उनका आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए गए तथा नियमित जांच और उपचार जारी रखने की सलाह दी गई। कैंप में डॉ. अराधना ने सभी गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं को संतुलित आहार लेने, समय पर प्रसव पूर्व जांच कराने, आयरन एवं कैल्शियम की दवाएं नियमित रूप से लेने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल अस्पताल से संपर्क करने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ऐसे एचआरपी कैंपों का उद्देश्य ह...