Sonbhadra News: 112 किसानों को उन्नतशील बीज का किया गया वितरण
सोनभद्र, अक्टूबर 23 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र की ओर से अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत जिले के चार गांवों के 112 किसानों को सरसों, चना, मसूर और मटर के उन्नत किस्म के बीज नि:शुल्क वितरित किए गए। किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने और लाइन विधि से बुवाई करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान म्योरपुर ब्लॉक के चागा, बभनी ब्लॉक के धनखोर तथा दुद्धी ब्लॉक के पकड़ी और गोइठा गांव के किसानों को बीज उपलब्ध कराए गए। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संजीव राव और इसरार अहमद अंसारी ने किसानों को उन्नत बीजों के उपयोग, बुवाई की सही विधि और फसलों की बेहतर देखभाल के बारे में जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने बताया कि लाइन विधि से बुवाई करने पर पौधों के बीच उचित दूरी बनी रहती है। इससे निराई-ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.