सोनभद्र, सितम्बर 9 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। ग्रामीण विद्यार्थियों और युवाओं को गांव में ही आधुनिक अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल अब जमीन पर दिखाई देने लगी है। जनपद की 103 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू हो गई हैं। लाइब्रेरी में किताबें और फर्नीचर पहुंचने के बाद बच्चों ने पढ़ाई भी शुरू कर दी है। अब इन लाइब्रेरी में कंप्यूटर पहुंचने का इंतजार है। कंप्यूटर उपलब्ध होने के बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और अन्य डिजिटल संसाधनों का भी लाभ मिलने लगेगा। ग्राम पंचायत स्तर पर तैयार की गई इन लाइब्रेरी में बच्चों के बैठकर पढ़ने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की गई है। किताबें उपलब्ध होने से विद्यार्थी नियमित रूप से लाइब्रेरी पहुंचकर अध्ययन कर रहे हैं। गांव में ही शांत और सुविधाजनक माहौल में पढ़ाई की सुविधा मिलने से वि...