Sonbhadra News: 100 मीटर में शुभम 200 में कृष्णा ने जीता स्वर्ण
सोनभद्र, नवम्बर 14 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रेनूसागर के प्रांगण में अंतर-विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। विविध दौड़ स्पर्धाओं में संत फ्रांसिस स्कूल, अनपरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर जूनियर गर्ल्स में अंशिका साहू ने रजत पदक, सीनियर गर्ल्स में अकृति सिंह ने रजत पदक तथा सीनियर बॉयज में शुभम मौर्य ने स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर सीनियर बॉयज में कृष्णा मौर्य ने स्वर्ण, जूनियर गर्ल्स में अनन्या ने रजत तथा जूनियर बॉयज में राहत गुप्ता ने रजत पदक प्राप्त किया। बॉयज रिले में अरिहंत प्रताप सिंह, अपूर्व मिश्रा, हर्षित कुमार गुप्ता और राम प्रकाश यादव की टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.