सोनभद्र, अगस्त 21 -- Sonbhadra News: सागोबांध,हिंदुस्तान संवाद। बभनी विकास खंड के ग्राम पंचायत बभनी में चौना रोड पर बाबूराम के घर के पास लगा 16 केवी का ट्रांसफार्मर करीब 10 दिनों से खराब पड़ा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। इससे ग्रामीणों को गर्मी और अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने खराब ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के भीतर बदलने का निर्देश दे रखा है, लेकिन चौना रोड पर पिछले 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो ...