सोनभद्र, सितम्बर 3 -- Sonbhadra News: सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। अवैध कबाड़ के परिवहन के खिलाफ बैढ़न पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 टन चोरी का लोहे का कबाड़ जब्त किया है। कबाड़ की अनुमानित कीमत 3.50 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने कबाड़ से लदे ट्रक को भी जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई है। पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम नीरज कुमार सिंह पुत्र कमला सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी अंजानी थाना बीजपुर बताया। संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बताया कि कबाड़ नीरज शर्मा पुत्र रविचंद्र शर्मा की पचौर रोड स्थित कबाड़ दुकान से लोड कराया गया था और उसे औड़ी मोड़ (उत्तर प्रदेश) ले जाया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...