Sonbhadra News: 1.68 लाख किसानों के खाते में पहुंची किसान सम्मान निधि
सोनभद्र, अक्टूबर 30 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले के एक लाख 68 हजार 645 किसानों के खाते में शुक्रवार को किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र मंगुराही में प्रधानमंत्री के किसान सम्मान निधि वितरण का सीधा प्रसारण भी किसानों ने देखा। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल रहीं। इस दौरान उप कृषि निदेशक राजकुमार एवं जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने कृषकों को कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। कृषकों को योजनाओं की पात्रता, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- Gonda News: किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि की 24वीं किस्त जिला पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.