Sonbhadra News: 1.38 कुंतल डोडा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
सोनभद्र, सितम्बर 5 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। दुद्धी कोतवाली पुलिस ने शनिवार को रजखड़ घाटी से चेकिंग के दौरान एक कार से एक कुन्तल 38 किलो 538 ग्राम डोडा बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद डोड़ा कार में छिपाकर झारखंड के डाल्टेनगंज से बरेली ले जाया जा रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ऋषण रूणवाल ने बताया कि शनिवार को प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ रजखड़ तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक सफेद रंग की कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक द्वारा कार को रोकने के बजाय तेज गति से रजखड़ घाटी, हाथीनाला मार्ग की ओर भगाने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल कार का पीछा किया तथा दूरभाष के माध्यम से थाना दुद्धी पर मौजूद पुलिस बल को भी वाहन रोकने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.