Sonbhadra News: हाईवोल्टेज तार की चपेट में आकर खलासी की जलकर मौत
सोनभद्र, अक्टूबर 15 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर गांव के समीप हाईवोल्टेज तार की चपेट में आकर खलासी की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वह ट्रक में लदा चावल उतरने के बाद तिरपाल को केबिन में रख रहा था। इसी दौरान हाईवोल्टेज तार के करंट की चपेट में आ गया।मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के अवधि खुर्द गांव निवासी ट्रक चालक राजेश दुबे पुत्र मोतीलाल दुबे ने बताया कि बुधवार की रात वह ट्रक में चावल लादकर उसे खाली कराने के लिए सजौर गांव के पास पहुंचा। ट्रक को सड़क के किनारे लगाकर खड़ा कर दिया गया। सुबह चावल खाली होने के बाद उनके ट्रक का खलासी 30 वर्षीय विनोद विश्वकर्मा तिरपाल को रखने के लिए ट्रक के केबिन पर चढ़ गया। वह ट्रक के केबिन पर चढ़कर तिरपाल रख रहा था, इसी दौरान उपर से गुजरे हाईवोल्टेज तार के करंट की चपेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.