Sonbhadra News: हाईटेक होगी दुद्धी कचहरी की सुरक्षा, लगेगा सीसीटीवी कैमरा
सोनभद्र, अगस्त 2 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को जल्द ही हाईटेक बनाया जाएगा। परिसर के चारों ओर मजबूत बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।शनिवार को तहसील समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कचहरी परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान दुद्धी बार एसोसिएशन की ओर से उठाई गई सुरक्षा संबंधी मांगों पर अधिकारियों ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने न्यायालय परिसर, सुरक्षा व्यवस्था, मुख्य प्रवेश द्वार और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों के पहुंचने पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.