Sonbhadra News: हाइवे पर वाहन की चपेट में आने लोको पायलट की मौत
सोनभद्र, सितम्बर 15 -- Sonbhadra News: अनपरा/शक्तिनगर, संवाददाता। शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसी पेट्रोल पम्प के निकट शक्तिनगर-औड़ी के बीच हाइवे-5ए पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे ने एक सहायक लोको पायलट की जिंदगी छीन ली। सुबह लगभग 7:00 बजे ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार सहायक लोको पायलट चंद्रशेखर पुत्र रामाशीष ताती उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर अवस्था में तत्काल अटल अस्पताल बीना में भर्ती कराया। गम्भीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे ट्रामा सेंटर बैढ़न के लिए रवाना कर दिया गया लेकिन वहां से वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक रास्ते में चोपन के निकट लोको पायलट की मौत हो गयी। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है। सहकर्मियों के मुताबिक चंद्रशेखर अनपरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.