Sonbhadra News: हाइवे पर राख गिराते दौड़ रहे ट्रेलर-ट्रक
सोनभद्र, अक्टूबर 23 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। ऊर्जांचल में एनजीटी और सीपीसीबी के आदेशों की धज्जियां उड़ा हो रहे राख परिवहन से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि बिजलीघरों से ओवरलोड राख लेकर दौड़ रहे हाइवा-ट्र्रेलर अब इतना बेखौफ हो गये है कि राख पर त्रिपाल तक ढ़कने में गुरेज कर रहे है। नतीजतन कटे-फटे त्रिपालों से शक्तिनगर से रेनुकूट तक भारी मात्रा में राख हाइवे पर गिर रही है जिससे उड़ती धूल से भारी वायु प्रदूषण स्थानीय जनता के लिए जानलेवा बन रहा है। ऊर्जांचल सिविल सोसायटी का आरोप है कि बीते तीन दिन से लगातार हाइवे पर औड़ी मोड़ के निकट सघन आबादी में भारी मात्रा में राख गिरायी जा रही है लेकिन कोई भी कार्रवाई नही हो रही है। एनजीटी से मांग की है कि मानक विपरीत हो रहे राख परिवहन पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित हो। मानकों को कड़ाई से अनुपालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.